क्या आपको भी इन तस्वीरों को देख कर होता है अजीब सा एहसास, मतलब आपको भी हो चुकी है ये बीमारी
क्या आपको भी ऊपर मौजूद इन तस्वीरों को देख कर एक अजीब सा एहसास होता है। अगर हां, तो आप भी एक बीमारी का शिकार हो चुके हैं। जी हां, एक बीमारी और इस बीमारी का नाम है ट्रायोफोबिया। तो आइए आगे बढ़ते हैं इस लेख में और जानते हैं क्या है यह बीमारी, क्या क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और कहीं ये बीमारी आपके लिए खतरनाक तो साबित नहीं होगी। आइए जानते हैं
अकसर ऐसी कई चीजें होती है जिनको देख कर हर व्यक्ति कुछ अलग बर्ताव करता है और वैसे ही इस बीमारी में व्यक्ति ढेर सारे गोल छेदों को एक साथ देखने के बाद अपने शरीर में एक अजीब सी जुरझुरी महसूस करता है और इसी एहसास से यह पता चलता है कि आपको ट्रायो फोबिया है। यह असल में कोई बीमारी नहीं बल्कि एक ऐसा रिएक्शन है जो आम तौर पर हर व्यक्ति का शरीर देता है ऐसी कोई तस्वीर नजरों के सामने आने के बाद।
इस बीमारी या फ़िर इस फोबिया के बारे में विस्तार से बात की जाए तो बाकी और भी कई सारी फोबिया की तरह आप इस फोबिया से निजात नहीं पा सकते। यह एक ऐसी चीज जो आपके साथ जिंदगी भर रहेगी। अगर आपको यह फोबाया है तो यह पैदशी ही होते है और आप अपने जीवन काल में जब भी ऐसी कोई गोल छेदों वाली तस्वीर देखेंगे, तब तब आपको यह अजब सा एहसास होगा और शरीर में झुरझुरी सी छूटेगी। हालांकि यह आपके लिए कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी का कारण नहीं बनेगी। यह बास एक रिएक्शन है जो कुछ इन्सानों में ऐसी तस्वीरों के प्रति जन्म से ही मौजूद रहता है।