मिलिए पंजाब के मशरूम किंग से, कमरे से शुरू किया था मशरूम की खेती का सफर जो है अब 1.25 करोड़ का धंधा
आज हम बात करने जा रहे हैं पंजाब के मशरूम किंग, “संजीव सिंह” जी की जिन्होंने साल 1992 में टीवी पर एक कृषि खेती का शो देखा और वहीं से इन्होंने प्रेरणा ली की वो अब मशरूम की खेती करेंगे और आज के समय में वो प्रेरणा इतनी कारगर साबित हुई है कि वो अपनी इस मशरूम की खेती की मदद से साल के लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेते हैं। तो आइए जानते हैं उनकी कहानी कि कहां से और कैसे उन्होंने शुरूआत करी और आज इस सफलता के शिखर तक आते आते उनको किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा
संजीव जी ने बताया कि साल 1992 में आज से कई साल पहले उन्होंने टीवी पर एक कृषि खेती का शो देखा, जहां उनको इस सब्जी के बारे में जानकारी मिली और उनकी इसमें दिलचस्पी बढ़ी। इसी दिलचस्पी के कारण उन्होंने इसकी खेती करने की सोची और एग्रीकल्चर कॉलेज में दाखिला ले लिया ताकि वो इसकी खेती की जानकारी इकट्ठा कर सकें। फिर धीरे धीरे कर के उन्होंने इसकी खेती अपने रूम से ही शुरू की। उनकी शुरुआत तो काफी मुश्किल रही पर उन्होंने हार नहीं मानी और 8 साल की मेहनत के बाद उनको रिजल्ट मिलना शुरू हुए और 2001 में उनको सफलता मिली।
फिर क्या था, वो कभी रुके ही नहीं। उन्होंने दिन रात मेहनत की और अपनी खेती के बारे में एक से एक जानकारी इक्कठा करना शुरू की। और आज के समय में वो 2 एकड़ जमीन में रोज 70 क्विंटल मशरूम उगाते हैं और साथ ही साथ उसके बीज भी। आज के समय में वो कुल 1.5 करोड़ की कमाई कर लेते हैं एक साल में। उनके मुताबिक वो हर समय कुछ ना कुछ नया सीखते या करते रहते हैं। सरकार ने उनको उनके इस काम के लिए सम्मानित भी किया हुआ है और वहां के लोग उनको मशरूम किंग के नाम से बुलाते हैं।